MP : अपेक्स बैंक के प्रशासक बने महेन्द्र सिंह यादव

भोपाल। मध्य प्रदेश निगम मंडल के आयागों में नियुक्तियां लगातार जारी हैं. इसी क्रम में रविवार को महेंद्र यादव को मध्य प्रदेश राज्य सहकारी अपेक्स बैंक का अध्यक्ष बनाया गया है. इसको लेकर सहकारिता विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. महेंद्र सिंह यादव ग्वालियर के रहने वाले हैं और इसके पहले विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।

महेंद्र यादव को संगठन में काम करने का अच्छा अनुभव है. इसके साथ ही उन्हें किसानों के बीच में लंबे समय तक काम करने का भी तजुर्बा है. यादव मध्य प्रदेश बीज विकास निगम के अध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.सबसे खास बात ये है कि महेंद्र सिंह यादव को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के विश्वासपात्र के तौर पर गिनती होती है।

Exit mobile version