MP : देर रात चार आईएएस के तबादले, सुखबीर सिंह प्रमुख सचिव PWD बने

भोपाल। प्रदेश में मंगलवार देर रात राज्य शासन ने 4 आईएएस अफसरों की नई पदास्थापना की है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार  राजस्व मंडल सदस्य संजीव कुमार झा अब नए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी होंगे। इसी के साथ निवर्तमान मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुखवीर सिंह प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी बनाए गए हैं। इससे पहले भी वे इस विभाग के प्रमुख सचिव रह चुके हैं।

वरिष्ठ आईएएस अनिल सुचारी को सागर संभागायुक्त बनाया गया है। ये पद तीस जून को खाली हुआ था। सुचारी अब तक सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव थे।
सुखवीर सिंह के जॉइन करने के बाद ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई लोक निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

रघुराज एमआर को सचिव श्रम विभाग की जिम्मेदारी
सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश में सचिव तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास व रोजगार विभाग रघुराज एमआर को श्रम विभाग का सचिव बनाया गया है। मप्र मानव अधिकार आयोग के प्रमुख सचिव मुकेश चंद्र गुप्ता को राजस्व मंडल सदस्य का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

प्रमुख सचिव खनिज साधन उमाकांत उमराव, रघुराज एमआर के जॉइन करने के बाद प्रमुख सचिव श्रम विभाग के दायित्व से मुक्त होंगे। उनके पास पशुपालन और डेयरी विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार बना रहेगा।

img 20250702 wa0003769370622545947574

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles