भोपाल। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित मशाल जुलूस के दौरान निरीक्षक काशीराम कुशवाह थाना प्रभारी थाना कोतवाली भोपाल द्वारा जुलूस मार्ग में अव्यवस्था और लापरवाही के चलते निरीक्षक काशीराम को तत्काल प्रभाव से रक्षित केन्द्र भोपाल अटैच कर दिया गया है।
इसके अलावा मंदसौर जिले की कचनारा चौकी के प्रभारी और दी पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। एक पुलिस कर्मी लाइन अटैच किया गया है। निलंबित कर्मचारियों में पूर्णिमा सिरोहिया चौकी प्रभारी कचनारा, कार्य० सउनि यूसुफ मंसरी चौकी कचनारा और आरक्षक 742 अर्जुन सिंह चौकी कचनारा शामिल हैँ।
