MP : बड़वानी में खंडवा-वडोदरा नेशनल हाईवे धंसा:एमपी-गुजरात को जोड़ने वाली सड़क पर 6 फीट का गड्‌ढा, करीब एक घंटे तक रुका रहा ट्रैफिक

बड़वानी। बड़वानी में मध्य प्रदेश और गुजरात को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे पर सड़क अचानक धंस गई। इस पर करीब 6 फीट गहरा गड्ढा हो गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त मौके से कोई गुजर नहीं रहा था। हालांकि, ट्रैफिक करीब एक घंटे तक प्रभावित रहा।

पुलिस और नगर पालिका के अमले ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। पुल के एप्रोच रोड पर आधे हिस्से से वाहनों को एक-एक कर निकाला। फिर गड्ढे में मुरम डाली।

घटना रविवार सुबह बड़वानी मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर छोटी कसरावद गांव में नर्मदा नदी पर बने करीब डेढ़ किलोमीटर लंबे पुल से पहले हुई। यह सड़क खंडवा-वडोदरा नेशनल हाईवे 347 बी का हिस्सा है, जो मध्य प्रदेश को गुजरात से जोड़ता है। इससे दिनभर में करीब 10 हजार गाड़ियां गुजरती हैं।
अधिकारियों के मुताबिक, सड़क के नीचे से गुजर रही पानी की पाइपलाइन ज्यादा प्रेशर से फूट गई। जिसके चलते मिट्‌टी बैठी और सड़क धंस गई।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles