MP : खंडवा सेल्स टैक्स दफ्तर में आग, पूरी बिल्डिंग चपेट में:झाड़ियों से भड़की, रिकॉर्ड और फर्नीचर जलकर खाक

खंडवा। शहर के जिला जेल के सामने स्थित सेल्स टैक्स (राज्य कर) कार्यालय में रविवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दफ्तर के महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर और फर्नीचर पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं। रविवार का अवकाश होने के कारण एक बड़ा जनहानि का हादसा टल गया।

दोपहर 2 बजे जब बिल्डिंग से काला धुआं और लपटें उठती दिखीं, तो स्थानीय रहवासियों ने तत्काल ‘डायल 112’ को सूचना दी। मौके पर सबसे पहले कोतवाली पुलिस पहुंची। गनीमत रही कि रविवार होने की वजह से दफ्तर बंद था, अन्यथा अंदर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों की जान पर बन सकती थी। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

झाड़ियों की आग से भड़की, 30 मिनट में 3 फायर ब्रिगेड पहुंचीं
प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह लापरवाही सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि परिसर में सूखी झाड़ियों को साफ करने के लिए उनमें आग लगाई गई थी, जिसने तेज हवा के कारण विकराल रूप धारण कर लिया और सीधे बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना मिलते ही आधे घंटे के भीतर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की।
आगजनी मामले में खास बात यह है कि, आग की चपेट में सिर्फ रिकॉर्ड रूम आया हैं। वहीं कंप्यूटर रूम पूरी तरह सुरक्षित हैं। अधिकारी और कर्मचारियों की बैठक व्यवस्था भी कंप्यूटर रूम में ही थी। यह दो मंजिला इमारत जून 2023 में बनकर तैयार हुई थी। उद्घाटन तत्कालीन वित्तमंत्री राघवजी ने किया था।

screenshot 20260412 1612225376180127496958278

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles