MP : भारत बना टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन..प्रदेश में जश्न…भोपाल में आतिशबाजी, राजवाड़ा में थिरके विजयवर्गीय

भोपाल। भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्डकप जीत लिया है। इंडिया लगातार दो बार टी–20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम बनी। पहली बार किसी मेजबान टीम ने टी–20 वर्ल्डकप जीता है। मैच जीतते ही देशभर समेत मध्य प्रदेश में भी जीत को लेकर जश्न है।

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर के राजवाड़ा पर जश्न मनाने पहुंचे हैं। वे अपनी कार की छत पर बैठकर तिरंगा लहरा रहे हैं। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर समेत कई शहरों में लोग तिरंगा लेकर सड़कों पर उतर आए हैं। क्रिकेट प्रेमी आतिशबाजी क रहे हैं। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मना रहे हैं। कई जगहों पर लोग डीजे और ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते नजर आ रहे हैं।
भोपाल के पीर गेट चौराहे पर लगातार जश्न का माहौल बना हुआ है। यहां बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी एकत्रित होकर टीम इंडिया की जीत का उत्सव मना रहे हैं।
लोग तिरंगा झंडा लहराते हुए “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयकारे लगा रहे हैं। ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और नाच-गाने के साथ क्रिकेट प्रेमी जीत की खुशी साझा कर रहे हैं और पूरे इलाके में उत्साह का माहौल बना हुआ है।





