MP IAS Officer प्रीति मैथिल की जनजाति मंत्रालय में पदस्थापना, ट्राईफेड MP रीजन की DGM नियुक्त

भोपाल। भारत सरकार ने मध्य प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी प्रीति मैथिल (बैच 2009) को नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें प्रतिनियुक्ति पर जनजातीय कार्य मंत्रालय के अधीन कार्यरत भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास महासंघ (TRIFED), भोपाल (मध्य प्रदेश क्षेत्र) में उप महाप्रबंधक (निदेशक स्तर) के पद पर नियुक्त किया गया है।

कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह नियुक्ति पांच वर्ष की अवधि के लिए या अगले आदेश तक (जो भी पहले हो) प्रभावी रहेगी। आदेश में कहा गया है कि आईएएस मैथिल को तत्काल कार्यमुक्त कर नया कार्यभार संभालने का निर्देश दिया गया है। यह आदेश भारत सरकार के उप सचिव एनीज़ कनमनी जॉय द्वारा जारी किया गया है।
सरकार के सक्षम प्राधिकारी ने इस प्रतिनियुक्ति प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। साथ ही, विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के 17 अगस्त 2005 के परिपत्र के अनुसार, किसी भी अधिकारी को नियुक्ति आदेश जारी होने के तीन सप्ताह के भीतर नया पदभार ग्रहण करना जरूरी है। यदि निर्धारित अवधि में पदभार नहीं लिया गया, तो पद से हटाने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा सकती है।

img 20251008 wa00092274778479662867313

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles