MP IAS – IPS Pramotion: सेल्वेंद्रन प्रमुख सचिव, आशुतोष स्पेशल डीजी, प्रमोद वर्मा एडीजी बने, भोपाल कलेक्टर सिंह और जनसंपर्क आयुक्त सक्सेना बने सचिव

भोपाल। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बुधवार देर शाम जारी आदेश में सामान्य प्रशासन विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत एम सेल्वेंद्रन को प्रमुख सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है। दूसरी ओर गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में आशुतोष राय को स्पेशल डीजी और जबलपुर आईजी प्रमोद वर्मा को एडीजी के पद पर प्रमोट किया गया है।

गृह विभाग द्वारा जिन आईपीएस अफसर के पदोन्नति आदेश जारी किए गए हैं, उसमें आशुतोष राय को विशेष पुलिस महानिदेशक आजका पीएचक्यू पदस्थ किया गया है वहीं प्रमोद वर्मा आईजी जबलपुर जोन को एडीजी के पद पर पदस्थ कर जबलपुर में यथावत रखा गया है।

16 अधिकारी बने सचिव

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में 16 आईएएस अफसर को सचिव पद पर पदोन्नत किया गया है। इनमें जिन अधिकारियों के नाम शामिल है, उसमें प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी अनय द्विवेदी, भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, आयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं तरुण राठी, आयुक्त खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग कर्मवीर शर्मा, आयुक्त कोष एवं लेखा भास्कर लक्षकार, आबकारी आयुक्त अभिजीत अग्रवाल, आयुक्त उज्जैन संभाग आशीष सिंह, आयुक्त पंचायत राज संचालनालय छोटे सिंह, आयुक्त लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा नियंत्रक खाद्य और औषधि प्रशासन दिनेश श्रीवास्तव सदस्य राजस्व मंडल सपना निगम, आयुक्त जनसंपर्क दीपक कुमार सक्सेना, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राम प्रताप सिंह जादौन, आयुक्त कौशल विकास बसंत कुर्रे, आयुक्त चंबल संभाग सुरेश कुमार, सचिव मुख्यमंत्री चंद्रशेखर वालिम्बे तथा सचिव नगरीय विकास और आवास विभाग शीलेंद्र सिंह के नाम शामिल हैं। अभी यह सभी अधिकारी विभागों में अपर सचिव और ओएसडी के रूप में कार्य कर रहे थे।

11 कलेक्टर समित 24 आईएएस अपर सचिव बने

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में 24 आईएएस अफसरों को अपर सचिव के पद पर प्रमोट किया गया है। इसमें 11 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। जो अधिकारी अपर सचिव के पद पर प्रमोट हुए हैं और उनकी पदस्थापना यथावत रखी गई है। उसमें धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा, ऊर्जा विकास निगम के एमडी अमन बीर सिंह बैंस, नरसिंहपुर कलेक्टर रजनी सिंह, मध्य प्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विसेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के एमडी मयंक अग्रवाल, नर्मदापुरम कलेक्टर सोनिया मीना, सतना कलेक्टर सतीश कुमार एस, मध्य प्रदेश खनिज निगम के प्रबंध संचालक फ्रैंक नोबल ए, मंडला कलेक्टर सोमेश मिश्रा, मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के एमडी एस कृष्ण चैतन्य, पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक अनूप कुमार सिंह, सागर कलेक्टर संदीप जी आर, राजगढ़ कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ओएसडी सह आयुक्त भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी उमा महेश्वरी आर, इंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा, जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, अपर सचिव मुख्यमंत्री विकास मिश्रा, अपर सचिव लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग अजय श्रीवास्तव, सचिव जनजातीय प्रकोष्ठ राज भवन मीनाक्षी सिंह, अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन और विकास विभाग कैलाश वानखेड़े, अपर आयुक्त राजस्व जबलपुर संभाग अमर बहादुर सिंह, अपर परियोजना संचालक राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान मनीषा सेंतिया, पांढुर्णा कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ, गुना कलेक्टर किशोर कुमार कान्याल, और अपर सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग रूही खान के नाम शामिल हैं।

डीआईजी बने आईजी, कुछ अफसर बने डीआईजी

गृह विभाग के आदेश के अनुसार डीआईजी साइबर निरंजन बी वायंगणकर को आईजी साइबर पुलिस मुख्यालय पदस्थ किया गया है। इसके अलावा ए शियास को आईजी साइबर पुलिस मुख्यालय तथा ललित शाक्यवार को आईजी शिकायत और मानव अधिकार पुलिस मुख्यालय के पद पर पदस्थ किया गया है। इसके अलावा जिन अन्य अधिकारियों को डीआईजी के पद पर प्रमोट किया गया है उसमें सेनानी दूसरी वाहिनी एसएएफ ग्वालियर राकेश सगर, डीआईजी पीएचक्यू राघवेंद्र सिंह बेलवंशी, डीआईजी पीएचक्यू किरण लता केरकेट्टा, खंडवा एसपी मनोज कुमार राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रेडियो पीएचक्यू रियाज इकबाल, एसआरपी रेल भोपाल राहुल कुमार लोढा, एसआरपी जबलपुर सिमाला प्रसाद, एसपी भिंड असित यादव, एसपी धार मयंक अवस्थी, डीसीपी जोन 2 नगरीय पुलिस भोपाल विवेक सिंह, डीसीपी जोन 2 नगरीय पुलिस इंदौर कुमार प्रतीक, एसपी झाबुआ शिवदयाल और एसपी रीवा शैलेंद्र सिंह चौहान शामिल हैं।

कई अफसरों की पदोन्नति रुकी
आईएएस अफसरों में सचिव और अपर सचिव पद के लिए तरुण भटनागर, अनुराग चौधरी और संतोष कुमार वर्मा की पदोन्नति रुक गई है। इसके अलावा ऋषि गर्ग के विरुद्ध भी विभागीय जांच के चलते पदोन्नति रुकी है।

screenshot 20251231 194215773501311382575031
screenshot 20251231 1942325411385555756517066
screenshot 20251231 1942376852136675449451828
screenshot 20251231 1942415457968899059862972
img 20251231 wa00527285732132557616969
img 20251231 wa00517680417538736410368
img 20251231 wa00503652257523206565859
img 20251231 wa00484207423255096500656
img 20251231 wa0046852747041594896339

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles