MP : राज्यपाल अभिभाषण देते रहे, विजय शाह मोबाइल देखते रहे…

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की सोमवार से शुरुआत हुई। कार्यवाही के प्रारंभ में पूरे छह छंदों में वंदे मातरम् का गायन हुआ। इसके बाद राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने अपना अभिभाषण दिया, इधर राज्यपाल का भाषण चल रहा था, उधर सदन के अंदर मंत्री विजय शाह मोबाइल देखते रहे।

राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्ष ने इंदौर के भगीरथपुरा में दूषित पानी से हुईं मौतों के मामले क़ो लेकर हंगामा किया। इधर राज्यपाल बोल रहे थे, सत्ता पक्ष के लोग मेज थपथपा रहे थे, विपक्षी शोर कर रहे थे और वरिष्ठ मंत्री विजय शाह टेबल पर मोबाइल रख कर कुछ देख रहे थे। हालांकि बगल में बैठे पंचायत मंत्री प्रहलाद पटेल ने उन्हें इशारा भी किया, पर उनकी निगाहें मोबाइल से नहीं हटी। एक विधायक ने टिप्पणी भी की, पर शोर में कुछ सुनाई नहीं दिया। बाहर एक सदस्य नव तंज कसा, शायद मंत्री जी कोर्ट की अगली डेट देख रहे होंगे.

असल में, इंडियन आर्मी की कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई उनकी टिप्पणी के मामले में पिछले सोमवार को सुनवाई टल गई। विजय शाह की विवादित टिप्पणी के मामले में सोमवार को सुनवाई होनी थी। जानकारी के अनुसार, सोमवार को जैसे ही इस प्रकरण का नंबर आया, अदालत का समय समाप्त हो गया। अब इस मामले की सुनवाई आने वाले दिनों में होगी।कयास लगाए जा रहे थे कि इस सुनवाई में मंत्री के खिलाफ अभियोजन की कार्यवाही पर कोई बड़ा फैसला हो सकता है। सुप्रीम कोर्ट भी मंत्री विजय शाह को फटकार लगा चुका है। अब सबकी नजरें कोर्ट की अगली सुनवाई पर टिकी हैं।

Exit mobile version