MP : इंदौर में EV चार्जिंग से आग, 8 मौतें, 4 घायल, बिजली बंद होने से घर का इलेक्ट्रॉनिक लॉक नहीं खुला

इंदौर। इंदौर के बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के करीब 4 बजे भीषण हादसा हो गया। यहां कारोबारी मनोज पुगलिया के घर में एक इलेक्ट्रिक कार (EV) चार्जिंग में लगी थी, तभी उसमें शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। तीन मंजिला मकान आग की चपेट में आ गया। इसमें मनोज पुगलिया समेत 8 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 4 लोग घायल हैं।

पुलिस के अनुसार, कार में लगी आग तेजी से घर तक फैल गई। इसने अंदर रखे गैस सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ देर बाद एक के बाद एक सिलेंडर फटने लगे, जिससे पूरा इलाका दहल गया। धमाका इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया। अंदर सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

मनोज के बड़े बेटे ने बताया- मेरी बहन, मामा जी की बेटी, उनके दो बच्चे, छोटे मामा के बेटे कल ही यहां आए थे। रात में ही यह हादसा हो गया।यहां से एक राहगीर मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। उन्होंने देखा कार और मकान में आग लगी थी। उन्होंने शोर मचाया तो हम लोग बाहर आए। 4 लोग बाहर आ चुके थे। करीब 8 लोग अंदर थे।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles