MP : डॉ भकोरिया राजगढ़ के नए सीएमएचओ होंगे

भोपाल।राजगढ़ जिले के जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.एल.पी भकोरिया अब राजगढ़ के नये सीएमएचओ होंगे। इस सम्बन्ध में आज आदेश जारी कर दिए गये हैँ। बीते दिनों लोकायुक्त ने सीएमएचओ डॉ. शोभा पटेल को  रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था। वो 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ी गई थी।

लोकायुक्त की कार्रवाई के बाद संचालनालय, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा म०प्र० भोपाल के आदेश क०/शिका. /सेल.व्ही.सी. ट्रेप/राजगढ़/2026/717-718 भोपाल, दिनांक 27/04/2026 के द्वारा डॉ० शोभा पटेल, ई.एन.टी. विशेषज्ञ सह प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, कार्यालय जिला राजगढ़ को स्थानांतरित करते हुए कार्यालय जिला चिकित्सालय, शाजापुर में रिक्त ई. एन.टी. विशेषज्ञ के पद पर पदस्थ किया गया है। हालांकि उन्हें अभी तक निलंबित नहीं किया गया है। आदेश के अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला राजगढ़ का प्रभार डॉ० एल.पी. भकोरिया, जिला टीकाकरण अधिकारी, राजगढ़ को सौंपा गया है।

Exit mobile version