MP : अनियमितता और भ्रष्टाचार का पर्याय बना जिला पंचायत ग्वालियर

ग्वालियर । जिला पंचायत ग्वालियर राजनीतिक गलियों एवं मध्य प्रदेश विधानसभा में एक कर्मचारी की अनधिकृत पद स्थापना के कारण चर्चा में है विशेष बात यह है कि जिला पंचायत सीईओ के संज्ञान में यह गलत पदस्थापना की गई है
संजीव वशिष्ट या संजीव कुमार वशिष्ठ खंड पंचायत अधिकारी के पद पर जनपद पंचायत मुरार जिला ग्वालियर में मूलतः पदस्थ हैं दिनांक 16 सितंबर 2023 को तत्कालीन मुख्य कार्यपालिका अधिकारी विवेक कुमार ने जनपद पंचायत मुरार से जिला पंचायत ग्वालियर में प्रतिनियुक्ति पर संजीव वशिष्ट को बुला लिया और नियम विरुद्ध निर्माण शाखा और प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण का प्रभार सौंप दिया जबकि उक्त कार्यों के लिए जिला पंचायत ग्वालियर में पूर्व से ही सक्षम अधिकारी पदस्थ थे यही नहीं इसके साथ संजीव वशिष्ट को 15वां एवं 5 वा वित्त, पंचायत प्रकोष्ठ एवं लाल टिपारा गौशाला का भी प्रभार दे दिया गया जबकि सभी विभागों  में प्रभार के लिए सक्षम अधिकारी जिला पंचायत ग्वालियर में पदस्थ हैं
सूत्रों के अनुसार संजीव वशिष्ट की मूल पद स्थापना भी संदिग्ध है सामाजिक कार्यकर्ता महेंद्र सिंह सेंगर एवं एडवोकेट अनूप शिवहरे विभाग में वशिष्ठ के दस्तावेज प्राप्त करने के लिए आरटीआई लगा चुके हैं किंतु सक्षम अधिकारियों द्वारा वशिष्ठ को बचाया जा रहा है और कोई भी उत्तर नहीं दिया गया है
गौर तलब है कि पंकज उपाध्याय जो की जोरा जिला मुरैना से कांग्रेस के विधायक हैं ने मध्य प्रदेश विधानसभा के नियम १३८ (१) के अधीन  इस भ्रष्टाचार एवं अनियमित के विरुद्ध ध्यान आकर्षण लगाया है कार्यालयीन सूत्रों के अनुसार ग्वालियर और भोपाल के उच्च अधिकारी इसकी भी लीपा पोती करने में लग गए हैं

Exit mobile version