MP: दतिया को 17 दिन बाद मिला नया कलेक्टर, 2016 बैच के IAS स्वप्निल वानखेड़े को  जिम्मेदारी

भोपाल। दतिया को 17 दिन बाद नए कलेक्टर मिल गया है। राज्य शासन ने मंगलवार की रात दतिया कलेक्टर के पद पर स्वप्निल वानखेड़े की पदस्थापना की है।

वानखेड़े वर्तमान में सतना में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। 2016 बैच के आईएएस अफसर स्वप्निल वानखेड़े की यह पहले कलेक्टरी है। उनके चार्ज लेने के बाद दतिया के सीईओ जिला पंचायत अक्षय कुमार तेम्रवाल दतिया कलेक्टर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

संदीप माकिन के रिटायरमेंट के बाद रिक्त था पद
दतिया कलेक्टर के पद पर संदीप कुमार माकिन पदस्थ थे, वे 31 मई को रिटायर हो गए। इसके बाद से दतिया कलेक्टर के पद पर किसी अधिकारी की पोस्टिंग नहीं हो पाई थी। इसे देखते हुए राज्य सरकार ने सीईओ जिला पंचायत दतिया अक्षय कुमार को प्रभारी कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी थी। आज मुख्यमंत्री की सहमति मिलने के बाद दतिया कलेक्टर के पद पर आईएएस अफसर स्वप्निल को पदस्थ किया गया है।

screenshot 20250617 2258301928586045474295932

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles