भोपाल। राज्य शासन ने आज रात राजधानी भोपाल सहित 14 जिलों के कलेक्टर बदल दिए हैँ। कुल दो दर्जन से ज्यादा आईएएस अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किये गये हैं. आईएएस शिल्पा गुप्ता अब गृह सचिव होंगी।
भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिँह मुख्यमंत्री के सचिव होंगे, उनके पास आयुक्त नगरीय प्रशासन का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा, जबकि प्रियंका मिश्रा भोपाल के नए कलेक्टर बनाये गए हैँ। प्रतिभा पाल अब सागर, राजीव रंजन मीणा धार, नरेन्द्र सूर्यवंशी रीवा, नेहा मीणा सिवनी, अर्पित वर्मा शिवपुरी कलेक्टर होंगे।
आदेश इस प्रकार हैँ
