उज्जैन। उज्जैन में रंगपंचमी पर महाकालेश्वर मंदिर से निकलने वाली पांरपरिक गेर से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव ने ध्वज का पूजन किया। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
पारंपरिक गेर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अखाड़े के शस्त्रों का विधि—विधान से पूजन किया। इसके बाद अखाड़ा संस्कृति को जीवंत करते हुए खुद शस्त्र घुमाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले तलवार घुमाई, फिर लाठी चलाई। भीड़ ने उनके शौर्य प्रदर्शन का आनंद उठाया।
उज्जैन की गेर को इस साल श्री कृष्ण सुदामा रंग पंचमी उत्सव के नए और भव्य स्वरूप में आयोजित किया गया। दक्षिण क्षेत्र संत नगर से टॉवर चौक तक निकली गेर में सीएम मोहन यादव शामिल हुए।
रंगपंचमी के उल्लास में करीब 25 क्विंटल हर्बल गुला का उपयोग किया गया, जिससे आसमान सतरंगी हो उठा। गेर में झांकियां, ताशा—ढोल और इंदौर के राजकुमार बैंक की प्रस्तुतियों ने सांस्कृतिक भव्यता बिखेरी।
