MP : सीएम मोहन यादव बोले-कांग्रेस ने नरेगा पर झूठ बोलने का अभियान चलाया

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने नरेगा के नाम पर देशभर में झूठ फैलाने का अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजनीतिक लाभ के लिए योजनाओं और महापुरुषों के नाम का दुरुपयोग किया है।

मुख्यमंत्री यह बात भाजपा कार्यालय में आयोजित VB–G रामजी जनजागरण अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और जिला टोली के सदस्य मौजूद रहे।

नरेगा के नाम पर भ्रम फैलाया

सीएम ने कहा कि ग्रामीण रोजगार के नाम पर शुरू की गई योजना को चुनाव आते ही कांग्रेस ने महात्मा गांधी से जोड़ दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कांग्रेस की पुरानी परंपरा रही है कि सत्ता और वोट के लिए महात्मा गांधी के नाम का राजनीतिक उपयोग किया जाता है।

सीएम ने कहा, “नरेगा को महात्मा गांधी के नाम से जोड़कर कांग्रेस ने देश में झूठ बोलने का अभियान चलाया। यह सच्चाई से कोसों दूर है और इसका जवाब जनता समय-समय पर देती रही है।”

‘नकली गांधी’ और राम पर सवाल

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा, “एक तो नकली गांधी बनकर राजनीति करो और ऊपर से भगवान राम को न मानो- फिर कहते हो लोकतंत्र चले। ये कैसे चलेगा?”
उन्होंने कहा कि जब भगवान राम से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट में चला, तब कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने राम के अस्तित्व पर ही सवाल खड़े किए। सीएम ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले को मुस्लिम पक्षकारों ने भी स्वीकार किया और भूमिपूजन में शामिल हुए, लेकिन कांग्रेस के नेता उस ऐतिहासिक क्षण से दूर रहे।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles