MP : खंडवा में कार बेकाबू होकर पलटी, 4 युवकों की मौत

खंडवा . खंडवा में एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सडक़ किनारे एक मकान से टकराकर पलट गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार एक साइड से पूरी पिचक गई। कार के एयरबैग खुलकर फट गए। हादसे में दूल्हे के 4 चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार को दो भाइयों में से एक को गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया था, जिसकी सोमवार सुबह जान चली गई।
हादसा पिपलोद के गुड़ी-लुनहार गांव के पास रविवार शाम 6 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आशंका है कि कार ड्राइवर ने अचानक हैंड ब्रेक का इस्तेमाल किया, जिससे कार पलटी खा गई और रोड़ किनारे एक मकान से टकरा गई। लोगों ने कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला। इसके बाद अस्पताल भिजवाया गया।
कार में सवार थे पांच युवक
हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान मोहित (22) पिता स्वरूप चंद यादव निवासी बलवाड़ा, पुष्पक (24) पिता जितेंद्र यादव निवासी बलवाड़ा, ऋतिक (24) पिता धर्मेंद्र यादव निवासी गरनगांव और पवन पिता गोपाल यादव के रूप में हुई है। कार में पांच युवक सवार थे। गोपाल की मौत सोमवार सुबह हुई।


