MP Budget Session: 16 फरवरी से शुरु होगा मप्र विधानसभा का बजट सत्र, 19 दिनों में होंगी 12 बैठक

भोपाल।मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 16 फरवरी 2026 से शुरू हो रहा है. विधानसभा सत्र 19 दिनों का होगा, जिसमें से 12 दिन बैठक होंगी. राज्यपाल विधानसभा सचिवालय की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।

विधानसभा सचिवालय से जारी सूचना के अनुसार मध्य प्रदेश की सोलहवीं विधानसभा का नवम सत्र सोमवार, दिनांक 16 फरवरी, 2026 से आरंभ होकर शुक्रवार,6 मार्च, 2026 तक चलेगा । राज्यपाल महोदय द्वारा अनुमोदित तदाशय की अधिसूचना विधानसभा सचिवालय द्वारा आज जारी कर दी गई है ।  इस 19 दिवसीय सत्र में महत्वपूर्ण शासकीय कार्य संपादित किए जायेंगे।
     इस हेतु विधानसभा सचिवालय में अशासकीय विधेयकों की सूचनाएं 4 फरवरी, 2026 तथा अशासकीय संकल्पों की सूचनाएं 5 फरवरी ,2026 तक प्राप्त की जावेंगी। जबकि स्थगन प्रस्ताव, ध्यानाकर्षण, नियम 267 – क के अधीन सूचनाएं विधानसभा में 10 फरवरी ,2026 से कार्यालय में पूर्वान्ह 11:00 बजे से अपराह्न 4:00 तक प्राप्त की जावेंगी।

screenshot 20260115 1556273687607346744420776
screenshot 20260115 1555233084746199908501665
screenshot 20260115 1555427849197826135117021
screenshot 20260115 1555489214314587221685911
screenshot 20260115 155601130477664837194068

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles