MP : भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान, पूर्व मंत्री प्रभुराम उपाध्यक्ष, कविता की जगह लता, राहुल कोठारी महामंत्री बने

भोपाल। लम्बे इंतजार के बाद मध्य प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी की घोषणा हो गई है। इसमें पूर्व मंत्री सिंधिया समर्थक प्रभुराम चौधरी को उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि कविता पाटीदार की. जगह लता वानखेड़े को महामंत्री बनाया गया है।

नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, कांतदेव सिंह, प्रभुराम चौधरी शैलेन्द्र बरूआ, श्रीमती मनीषा सिंह, डॉ. नन्दिता पाठक, सुरेन्द्र शर्मा, निशांत खरे, डॉ. प्रभुलाल जाटव, महामंत्री श्रीमती लता वानखेड़े, सुमेर सोलंकी, राहुल कोठारी (जैन) गौरव रणदिवे, मंत्री रजनीश अग्रवाल, लोकेन्द्र पाराशर, जयदीप पटेल, क्षितिज भट्ट, श्रीमती संगीता सोनी, राजेन्द्र सिंह, श्रीमती अर्चना सिंह, सुश्री राजो मालवीय, श्रीमती बबीता परमार, कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, कार्यालय मंत्री श्याम महाजन, मीडिया प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल होंगे।

किसान मोर्चा अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, एससी मोर्चा में भगवान सिंह परमार, एसटी मोर्चा में पंकज टेकाम, पिछड़ा मोर्चा में पवन पाटीदार को अध्यक्ष बनाया गया है।

screenshot 20251023 1716467673847137330621850
screenshot 20251023 1716495241474713666333669

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles