MP : अशोकनगर कलेक्टर हटाए गये, साकेत मालवीय नए कलेक्टर बने

भोपाल। अंततः अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिँह क़ो हटा दिया गया है। उनके स्थान पर साकेत मालवीय क़ो नियुक्ति दी गई है।

बुधवार देर शाम अशोकनगर जिले के नए
कलेक्टर के नाम की घोषणा कर दी गई। चुनाव आयोग की अनुमति के बाद साकेत मालवीय को अशोकनगर का कलेक्टर बनाया गया है। 2014 बैच के आईएएस साकेत मालवीय इस रेस में पहले से ही सबसे आगे थे। वरिष्ठता और अनुभव के आधार पर उनका नाम सबसे मजबूत माना जा रहा है।

अशोकनगर के पूर्व कलेक्टर आदित्य सिंह पर 3 करोड़ की रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप लगे थे। यह आरोप आनंदपुर धाम ट्रस्ट के अधिकारियों ने लगाए थे। ट्रस्ट का दावा है कि संपत्ति के नामांतरण से जुड़े मामले में उनसे अवैध मांग की गई। आनंदधाम ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने इस मामले की शिकायत सीधे दिल्ली में बीजेपी हाईकमान से की। शिकायत सामने आते ही सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया और कलेक्टर आदित्य सिंह को हटाने को लेकर अंदरूनी मंथन शुरू हो गया।

Exit mobile version