MP : आलोक नागर और राजेश भट्ट होंगे नये सूचना आयुक्त, जल्द होगा नोटिफिकेशन जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश में जल्द ही नए सूचना आयुक्तों की नियुक्ति हो जाएगी, इसके लिए राज्यपाल की सहमति मिल गई है। मध्यप्रदेश राज्य सूचना आयोग में ये नियुक्तियां होगी। राज्य सरकार अब इनकी नियुक्ति का नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी में है। जिसमें सूचना आयुक्त के रूप में आलोक नागर और राजेश भट्ट का नाम उभरकर सामने आया है।
क्या है दोनों की प्रोफाइल
जानकारी के मुताबिक जिन दो नाम पर सहमति बनी है, उनमें फर्म एंड सोसाइटी पूर्व रजिस्ट्रार आलोक नागर और दूरदर्शन में कार्यरत राजेश भट्ट शामिल हैं। बता दें कि राज्य सूचना आयोग में अधिकतम 10 सूचना आयुक्तों के पद भरे जा सकते हैं। वर्तमान में आयोग में एक मुख्य सूचना आयुक्त और तीन सूचना आयुक्त कार्यरत हैं। वहीं सरकार ने तीन पदों की लिए रिक्तियां निकाली थी।
प्रदेश में 23 हजार अपीले लंबित
राज्य सूचना आयोग में कुल 10 पद स्वीकृत हैं, जिनमें से मुख्य सूचना आयुक्त सहित तीन पद भरे हुए हैं, जबकि सात पद अभी भी रिक्त हैं। इन खाली पदों के कारण आयोग में 23 हजार से अधिक अपीलें लंबित हैं। वहीं राज्य सरकार के तीन रिक्त पदों के लिए 219 आवेदन प्राप्त हुए थे। वहीं अब नियुक्तियों से आयोग की कार्यक्षमता में बढ़ोतरी होगी और लोगों को न्याय मिलने में आसानी होगी।





