MP : ACS रश्मि अरूण शमी को माध्यमिक शिक्षा मण्डल के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार

भोपाल। अपर मुख्य सचिव श्रीमती रश्मि अरूण शमी को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ आगामी आदेश तक अध्यक्ष, माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्यप्रदेश, भोपाल का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है। 1994 बैच की आईएएस अधिकारी रश्मि अरुण शमी वर्तमान में अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग हैँ तथा उनके पास आवासीय आयुक्त, मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली तथा विशेष आयुक्त (समन्वय), मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली का अतिरिक्त प्रभार भी है।

Exit mobile version