MP : एक बड़ा अधिकारी भ्रष्टाचार के केस में बुरी तरह फंसा,  ED ने कोर्ट में अभियोजन पेश किया

भोपाल। प्रदेश का एक बड़ा अधिकारी भ्रष्टाचार के केस में बुरी तरह फंस गया है। उसके खिलाफ कोर्ट में केस प्रस्तुत कर दिया गया है। आदिम जाति कल्याण विभाग अजाक के इस अफसर पर करोड़ों रुपए की अवैध आय के आरोप हैं। अवैध कमाई से कई जिलों में संपत्तियां खरीदीं। डिप्टी डायरेक्टर के खिलाफ भोपाल ED ने कोर्ट में अभियोजन पेश किया है। प्रवर्तन निदेशालय भोपाल जोनल ऑफिस की टीम ने आदिम जाति कल्याण विभाग के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर जगदीश प्रसाद सरवटे के खिलाफ ये कार्रवाई की है। उनपर मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज कर अभियोजन शिकायत प्रस्तुत की है।

आदिम जाति कल्याण विभाग के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर जगदीश प्रसाद सरवटे पर भ्रष्टाचार की अनेक शिकायतें थीं। उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय भोपाल द्वारा जांच शुरु की गई। ईडी की जांच में यह सामने आया है कि आरोपियों ने भ्रष्टाचार के जरिए करोड़ों रुपए की अवैध कमाई की।

प्रवर्तन निदेशालय ने मामले की गहराई से जांच की। इस दौरान आदिम जाति कल्याण विभाग के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर जगदीश प्रसाद सरवटे के भ्रष्टाचार की तमाम परतें खुलती चलीं गईं। जांच में यह तथ्य भी सामने आया कि करोड़ों रुपए की अवैध कमाई को कई मर्तबा इधर से उधर किया है।
भ्रष्टाचार से कमाए गए करोड़ों रुपए से प्रदेशभर में कई संपत्तियां खरीदी गईं। प्रवर्तन निदेशालय ईडी की जांच में पता चला कि भ्रष्टाचार की कमाई को बाद में भोपाल, मंडला, उमरिया और सिवनी सहित मध्यप्रदेश के कई जिलों में संपत्ति खरीद कर खपाया गया।
ईडी की जांच के दौरान कुल 11.81 करोड़ की अवैध आय की पहचान हुई। कई अवैध संपत्तियों को कुर्क भी कर लिया गया है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles