MP:  6 दिन पहले एंट्री लेगा मानसून, इन शहरों जमकर होगी बारिश

भोपाल। इस बार मध्यप्रदेश में मानसून की एंट्री 6 दिन पहले हो सकती हैं। मानसून पूर्वी हिस्से से एंट्री लेगा। जो कि हफ्ते भर के अंदर ही पूरे प्रदेश में पहुंच जाएगा।

मौसम विभाग की ओर से इस बार देश में मानसून की एंट्री 4 दिन पहले यानी 27 मई तक होगी। इसके हिसाब से मध्यप्रदेश में यह 15-20 दिन के अंदर एंट्री लेगा। वैसे तो प्रदेश में 15 जून को मानसून एंट्री लेता है। मगर पिछले कुछ सालों से यह ट्रेंड बदला है। मानसून की एंट्री 18 जून के बाद ही होती है।
कहां से होगी मानसून की एंट्री
मानसून की एंट्री मंडला, सिवनी, डिंडौरी, बालाघाट, अनूपपुर जिलों से होगी। यानी कि सबसे ज्यादा बारिश इन्ही क्षेत्रों में होगी। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि देश में मानसून की एंट्री जल्दी होती है तो प्रदेश में भी तय समय से पहले एंट्री हो सकती हैं। हालांकि, पिछली बार मानसून की एंट्री लेट थी।

पिछले साल 6 दिन लेट आया था मानसून

एमपी में मानसून की एंट्री 21 जून हो हुई थी। जो तय समय से 6 दिन लेट था। पिछली बार मानसून ने पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर जिलों से एंट्री ली थी। इस बार मानसून सामान्य से बेहतर रह सकता है। सबसे ज्यादा बारिश शहडोल और जबलपुर संभाग में होने की संभावना जताई गई है। प्रदे

Exit mobile version