MP : 8 साल में भ्रष्टाचार के 3716 जांच प्रकरण और 2041 आपराधिक मामले दर्ज

भोपाल। सीएम की ओर से दिए जबाव में बताया गया है कि मप्र लोकायुक्त संगठन में पिछले 8 साल (वर्ष 2018 से 2026 तक) में सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के भ्रष्टाचार की कुल 37967 शिकायत आई हैं। लेकिन, इनमें से सिर्फ 3716 शिकायतों (सिर्फ 9.77%) पर ही जांच प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जबकि 34251 शिकायत निरस्त कर दी गई हैं।

इसी अवधि में जांच के बाद 2041 आपराधिक प्रकरण दर्ज लोकायुक्त संगठन ने दर्ज किए हैं। इनमें सरकारी सेवकों पर 2018 से 2026 के तक पद के दुरुपयोग के 236 आपराधिक प्रकरण भी शामिल हैं। लोकायुक्त में भ्रष्टाचार की सर्वाधिक 5493 शिकायतें वर्ष 2019-20 में मिली थीं।

चार्जशीट पेश करने में लग रहे 4 साल

लोकायुक्त संगठन की ओर से पेश आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2024 में 236 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए, इनमें से 16 आम लोगों की शिकायत पर दर्ज किए। 2024 में 176 मामलों में कोर्ट में चार्जशीट दायर की गई, यह सभी केस 2012 से 2017 के बीच दर्ज किए गए थे।

स्पेशल कोर्ट में लंबित हैं 1106 केस

वर्ष 2025 मे लोकायुक्त स्पेशल कोर्ट में कुल 1106 प्रकरण लंबित थे । 31 जनवरी 2026 तक कुल 979 आपराधिक प्रकरण विवेचना में है। जनवरी 2007 की शिकायत एक शिकायत पर अगस्त 2024 में 17 साल बाद और नवंबर 11 की शिकायत पर जून 2024 में 13 साल बाद आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है।

Exit mobile version