भोपाल। राज्य सरकार ने आज शाम 29 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने भोपाल और रीवा संभाग के आयुक्त बदल दिए हैं। भोपाल के कमिश्नर संजीव सिंह को खेल विभाग में सचिव बनाया गया है, जबकि कर्मवीर शर्मा भोपाल के नए संभागायुक्त होंगे।
मुकेश चंद्र गुप्ता को प्रमुख सचिव, जेल विभाग बनाया गया है। साथ ही उन्हें राजस्व मंडल, ग्वालियर के सदस्य का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। डॉ. ई. रमेश कुमार को प्रमुख सचिव, राजस्व विभाग के साथ राहत आयुक्त और पुनर्वास आयुक्त का दायित्व सौंपा गया है। विवेक कुमार पोरवाल को प्रमुख सचिव, खनिज साधन विभाग बनाया गया है। वहीं शैलेंद्र सिंह को रीवा संभाग का आयुक्त नियुक्त किया गया है। रीवा संभाग के आयुक्त बाबू सिंह जामोद को सचिव, नगरीय विकास एवं आवास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।