MP: 11 IAS के तबादले, अशोक वर्णवाल ACS स्वास्थ्य, मनीष सिंह क़ो फिर जनसंपर्क आयुक्त की कमान, आबकारी आयुक्त अग्रवाल भी हटाए गये

भोपाल। कल देर रात 2 बजे के बाद प्रदेश में 11 आईएस और 4 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश में अपर मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव संदीप यादव को पदस्थ किया गया है।
इसी तरह मनीष सिंह को एक बार फिर जनसंपर्क विभाग की कमान सौंपी गई है। इनके पास इस अहम जिम्मेदारी के साथ-साथ परिवहन सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।


इसी तरह जनसंपर्क आयुक्त रहे दीपक सक्सेना को आबकारी आयुक्त बनाया गया है। सक्सेना चार महीने इस पद पर रहे। आबकारी आयुक्त रहे अभिजीत अग्रवाल को प्रबंध संचालक राज्य सहकारी विपणन संघ बनाया गया है। अग्रवाल आबकारी आयुक्त के पद पर दो साल रहे। उन्हें नई आबकारी नीति लागू होने से ठीक पहले हटाया गया है।


इसी तरह 2009 बैच के अफसर अजय गुप्ता को संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास से हटाकर पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर में प्रबंध संचालक बनाया गया है। 2011 बैच के उमाशंकर भार्गव की राजभवन से 8 महीने में वापसी हो गई है। उन्हें किसान कल्याण एवं कृषि विकास का संचालक बनाया गया है।
भिंड जिला पंचायत में सीईओ सुनील दुबे को राज्यपाल का उप सचिव बनाया गया है। उच्च शिक्षा विभाग में उप सचिव संघमित्रा गौतम को आलीराजपुर जिला पंचायत का सीईओ पदस्थ किया गया है।
इसी तरह आगर मालवा जिला पंचायत सीईओ नंदा भलावे कुशरे को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान में अपर परियोजना संचालक बनाया है। इसके अलावा स्कूल शिक्षा विभाग में उप सचिव कमल सोलंकी को राससेन जिला पंचायत का सीईओ बनायाा गया है।
तीन अपर कलेक्टर बने जिला पंचायत सीईओ
देर रात जारी हुई लिस्ट में चार राज्य प्रशानिक अधिकारियों के ट्रांसफर भी किए गए हैं। भुरला सिंह सोलंकी को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आगर मालवा, मिलिंद कुमार नागदेवे को जिला पंचायत खरगोन वीर सिंह चौहान को जिला पंचायत भिंड और राकेश शर्मा को मुख्य महाप्रबंधक मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में पदस्थ किया है।

Exit mobile version