भोपाल। आदिवासियों के विभिन्न मुद्दों को लेकर भारत सरकार के जनजाति मंत्रालय के मंत्री जुएल ओराम को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें उन्होंने वन अधिकार कानून पर अमल, बेदखली पर रोक, पेसा कानून पर अमल किया जाए।
ज्ञापन में खास मुद्दा था, कटनी उमरिया जबलपुर डिंडोरी जिले में आदिवासियों की 1140 एकड़ से अधिक भूमि का। कटनी जिले के चार आदिवासियों के द्वारा वहाँ रजिस्ट्री कराई गई है इस जमीन पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक खनन कारोबारी संजय पाठक के परिवार के नाम पर लीज स्वीकृत हुई है।
ज्ञापन में इसका उल्लेख करते हुए मांग की गई है कि लीज तत्काल निरस्त की जाए और भूमि आदिवासियों को वापस की जाये। साथ ही संजय पाठक के ऊपर प्रकरण कायम कर कार्यवाही की जाए।
मध्य प्रदेश आदिवासी एकता महासभा के राज्य अध्यक्ष बुद्ध सेन सिंह गोंड़ राज महासचिव मास्टर लालता प्रसाद कोल, और आदिवासी अधिकार राष्ट्रीय मंच के केंद्रीय कमेटी सदस्य रामनारायण कुररिया ज्ञापन सौपने वालों में शामिल रहे। इन लोगों ने मंत्री जी को निवास पर जाकर ज्ञापन सोपा और मध्य प्रदेश के आदिवासियों के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की। मंत्री ने सभी मुद्दों पर आयश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
MP : आदिवासियों की ज़मीन संजय पाठक के नाम लीज को लेकर केंद्रीय मंत्री को सौपा ज्ञापन
