हिन्दू उत्सव समिति के पदाधिकारी प्रभारी मंत्री से मिले, ज्ञापन सौंपा

( अमिताभ पाण्डेय )

भोपाल। 

आगामी 30 मार्च 2025 से 06 अप्रैल 2025 के मध्य चैत्र नवरात्रि‍, गणगौर एवं श्री राम नवमी के महत्वपूर्ण पर्व हैं।
 चैत्र नवरा‍त्रि‍ में जहां श्रृद्धालुओं द्वारा व्रत एवं उपवास किये जाते हैं । इस दौरान महिलाओं द्वारा बड़ी संख्‍या में प्रात: काल में मंदिरों में पूजा अर्चना की जाती है ।
 सांय काल में भी उपासकों द्वारा बड़ी संख्‍या में मंदिरों में दर्शन , पूजन , भजन किया जाता है।  ऐसे में  मंदिरों के पहुँच मार्गो में जहां स्ट्रीट लाइट बंद होने के कारण अँधेरा व्याप्त रहता है , वहां तत्काल सुधार कार्य कराया जाए।
इन  त्‍योहारों को दृष्टिगत रखते हुए भोपाल शहर में मांस की बिक्री पर रोक एवं मांस की दुकानों एवं स्‍लाटर हाउस को पूर्णत: बंद रखने एवं मंदिरों के आस पास पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था तथा उचित साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने हेतु हेतु संबंधितों को निर्देशित किया जाए।
इस संबंध में श्री हिन्दू उत्सव समिति भोपाल के प्रतिनिधि मंडल ने भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री चेतन कश्यप को आज ज्ञापन दिया है ।
यह जानकारी समिति के 
महामंत्री शरण खटीक और समिति के वरिष्ठ सदस्य महेंद्र दवे ने दी । 
उन्होंने बताया कि  प्रभारी मंत्री श्री कश्यप ने यथा संभव  कार्यवाही के लिए  आश्वासन दिया  है। 
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी प्रेम नारायण प्रेमी, हिन्दू उत्सव समिति के  दिलीप गुप्ता, पं उमाशंकर तिवारी, राजेश हिरवे, हरीश शर्मा,विक्रम सिंह, आशीष शुक्ला सहित समिति के  अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।


Source : Agency

Exit mobile version