MP : कटनी के पूर्व SP अभिजीत कुमार के खिलाफ लोकायुक्त भोपाल करेगा जांच

भोपाल। कटनी के पूर्व पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के विभागीय भ्रष्टाचार व पद के दुरुपयोग की डीजी लोकायुक्त को भेजी गई शिकायत की जांच लोकायुक्त भोपाल संभाग द्वारा शुरू कर दी गई है। कटनी निवासी वरिष्ठ समाजसेवी श्रीमती सरिता गौतम द्वारा लगातार इनके विरुद्ध शिकायतें भेजी जा रही हैं।

उन पर एक CSP (महिला अधिकारी) के पति द्वारा गंभीर आरोप लगाए गए थे। इन विवादों के कारण जून 2025 में उन्हें कटनी SP के पद से हटा दिया गया था।

Exit mobile version