लोकसभा ने जस्टिस वर्मा के खिलाफ 3 सदस्यीय कमेटी बनाई

जस्सिटस वर्मा महाभियोग मुद्दे पर थरूर ने कहा, इसकी एक निश्चित प्रक्रिया होती है
न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए गठित तीन सदस्यीय पैनल पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा, ‘प्रक्रिया अपना काम करेगी. एक निश्चित प्रक्रिया होती है, और मुझे नहीं लगता कि अभी कोई टिप्पणी करने की जरूरत है. महाभियोग समिति गठित करने का निर्णय लिया गया है. उन्हें सभी सबूतों की जाँच करनी होगी और किसी निष्कर्ष पर पहुँचना होगा.’
प्रियंका गांधी ने अपने भाई राहुल का किया समर्थन
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिहार वोटर लिस्ट मुद्दे पर कहा, ‘राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कैसे सभी फर्जी वोट जोड़े गए हैं, फर्जी नाम और पते के साथ, सब कुछ फर्जी है.
चुनाव आयोग ने अपना कर्तव्य नहीं निभाया है: राहुल गांधी
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, ‘हम संविधान की रक्षा कर रहे हैं. एक व्यक्ति, एक वोट संविधान की नींव है. एक व्यक्ति, एक वोट को लागू करना चुनाव आयोग का कर्तव्य है, लेकिन उन्होंने अपना कर्तव्य नहीं निभाया है. हम संविधान की रक्षा कर रहे हैं और करते रहेंगे.’





