MP : कानूनी मामलों से निपटने वन विभाग में लीगल सेल का गठन..

भोपाल। पीसीसीएफ (HoFF) विजय अंबाडे ने अदालती मामलों को सुव्यवस्थित करने और कानूनी जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए ‘वन भवन’ मुख्यालय में आधिकारिक तौर पर एक समर्पित “लीगल सेल” (कानूनी प्रकोष्ठ) की स्थापना की है।
वन्यजीवों के लिए न्याय: यह सेल विभाग के कानूनी पक्ष को मजबूत करके वन शत्रुओं, विशेष रूप से बाघों के शिकारियों को सख्त से सख्त सजा (दोषसिद्धि) सुनिश्चित करेगा।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक के हस्ताक्षर से जारी आदेश में कहा गया है कि वन विभाग में विभिन्न शाखाओं में प्रचलित न्यायालयीन प्रकरणों में प्रायः देखा जा रहा है कि न्यायालयीन प्रकरणों में प्रभारी अधिकारी (OIC) द्वारा समय पर जवाबदावा प्रस्तुत नहीं करने या सुनवाई के दौरान अनुपस्थित रहने की स्थिति में अवमानना के प्रकरण प्रकाश में आये हैं, जिससे अप्रिय स्थिति निर्मित हुई है। इससे न केवल विभाग की छवि धूमिल हुई है, बल्कि न्यायालयीन प्रकरणों में विभाग का पक्ष रखने में विफलता परिलक्षित हुई है। इसके अतिरिक्त मुख्यालय स्तर समस्त न्यायालयीन प्रकरणों को सतत् अनुश्रवण करने हेतु कोई व्यवस्था नहीं है। उपरोक्त तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुये यह निर्णय लिया जाता है कि वन विभाग, मुख्यालय वन भवन, भोपाल में एक “विधि प्रकोष्ठ” की स्थापना की जाती है।

Exit mobile version