Bhopal : भू माफिया अशोक गोयल को पुलिस ने भोपाल से किया गिरफ्तार

भोपाल

गांधीनगर पुलिस भोपाल ने किया गिरफ्तार, भू माफिया अशोक गोयल धारा 420 के तहत किसान के साथ फर्जीवाड़ा करने के आरोप में गिरफ्तार। आपको बता दें कि अशोक गोयल के खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामलों में EOW और भोपाल के विभिन्न थानों में प्रकरण दर्ज हैं। जिसमें पुलिस की कार्यवाही जारी है ।

पंचसेवा संस्था अध्यक्ष अशोक गोयल और उनके बेटे अंचित गोयल के खिलाफ रातीबाड़ पुलिस ने 75 करोड़ की जमीन की धोखाधड़ी के आरोप मे एफआईआर दर्ज की थी। दोनों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की अर्जी लगाई थी। लेकिन पुलिस ने अदालत में बताया कि दोनों जांच मे सहयोग नहीं कर रहे हैं ऐसे मे आशंका हैं कि अगर उन्हे जमानत मिली तो यह साक्ष्य प्रभावित कर सकते है।

Source : Agency

Related Articles