Kapil Sharma: कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर गोलीबारी, हमलावर ने कई राउंड फायर किए

कॉमेडी किंग के नाम से मशहूर कपिल शर्मा ने तीन दिन पहले ही कनाडा में अपना नया कैफे ‘कैप्स कैफे’ खोला था। लेकिन अब खबर आ रही है कि कपिल के इस कैफे पर बुधवार रात को गोलीबारी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैफे पर कई राउंड गोलीबारी की गई। हालांकि अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

फायरिंग का वीडियो भी बनाया
कपिल के कैफे पर गोलीबारी करते वक्त हमलावर ने इसका एक वीडियो भी बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें हमलावर कैफे के बाहर एक कार में बैठा लगातार फायरिंग करता नजर आ रहा है।

बब्बर खालसा से जुड़े आतंकवादी ने ली जिम्मेदारी
रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस हमले की जिम्मेदारी एनआईए की सूची में शामिल भारत के सबसे वांछित आतंकवादियों में से एक हरजीत सिंह लाडी ने ली है। हरजीत, बब्बर खालसा इंटरनेशनल से भी जुड़ा हुआ है। ये हमला कथित तौर पर कपिल की टिप्पणियों पर नाराजगी के चलते किया गया है। 

screenshot 20250710 2111111599163031084662702

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles