MP : पेटलावद में इंदौर-राजकोट स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलटी, दंपति समेत 10 साल के बच्चे की मौत, 15 घायल

झाबुआ। पेटलावद में स्टेट हाईवे 18 पर रात करीब 2 बजे पत्थरपाड़ा गांव के पास इंदौर से राजकोट जा रही स्लीपर कोच बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में अहमदाबाद निवासी मोहम्मद आरिफ (45), उनकी पत्नी फरजाना आरिफ (42) और 10 वर्षीय अमन यादव की मौत हो गई।

बस MP 09 PA 0271 में 30 से अधिक यात्री सवार थे, जिनमें से 15 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जिन्हें तत्काल ही 108 एंबुलेंस की सहायता से पेटलावद अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। बाकी यात्री सुरक्षित हैं।घटना की सूचना पर थाना प्रभारी पेटलावद दिनेश शर्मा चौकी प्रभारी सारंगी दीपक देवरे अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। दो जेसीबी मशीन, एक क्रेन औक मौके पर उपस्थित आम लोगों की सहायता से पलटी हुई बस को उठाकर उसके नीचे दबे तीनों मृतकों को निकाला गया।

बस का ड्राइवर जितेंद्र पटेल निवासी इंदौर घटना के बाद मौके से फरार हो गया। घायलों की हालत अभी स्थिर है, उनको चिकित्सा सहायता पहुंचाई गई है। मौके पर SDOP पेटलावद कमलेश शर्मा, तहसीदार पेटलावद निगवाल पहुंचे।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles