Indore : क्षितिज सिंघल इंदौर नगर निगम के नए आयुक्त होंगे

भोपाल। आईएएस क्षितिज सिंघल इंदौर नगर निगम के नए आयुक्त होंगे। क्षितिज पहले उज्जैन में नगर निगम कमिश्नर रह चुके हैं। इसका उन्हें फायदा मिला है। अभी वह मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एमडी हैँ।

सूत्र बताते हैँ कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इंदौर में एक अनुभवी व्यक्ति को तैनात करने क़ो कहा, इसके बाद बालाघाट कलेक्टर मृणाल मीणा और मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के एमडी क्षितिज सिंघल का नाम भी चर्चा में आया। उज्जैन नगर निगम में कमिश्नर रहे क्षितिज के अनुभव को देखते हुए मुख्यमंत्री ने उनके नाम पर सहमति दे दी है।

पहले वह सिवनी के कलेक्टर रह चुके हैँ। उससे पहले मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों सागर, मंदसौर, बैतूल) में CEO जिला पंचायत और अन्य पदों पर रहे हैं। सिंघल 2014 बैच के MP कैडर के IAS अधिकारी हैं।

screenshot 20260103 1327118199189550259346424

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles