Bhopal में SDM की आईडी/पासवर्ड से बना दिए बीपीएल कार्ड, जांच के बाद दो कर्मचारी सस्पेंड, एडीएम ने जांच के आदेश दिए

भोपाल। भोपाल में एसडीएम की आईडी और पासवर्ड से अपात्र लोगों के बीपीएल राशन कार्ड बनाने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। एडीएम सुमित कुमार पांडेय ने दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है। यह फर्जीवाड़ा एमपी नगर एसडीएम वृत्त में सामने आया है।

एसडीएम एलके खरे के कार्यकाल में तीन महीने (जनवरी से मार्च) में 100 से ज्यादा बीपीएल कार्ड बनाए गए। जिनमें बड़ी संख्या में अपात्र लोग शामिल हैं। जिन लोगों को बीपीएल कार्ड दिए गए, उनमें कलेक्ट्रेट का क्लर्क, नगरीय प्रशासन मुख्यालय का कंप्यूटर ऑपरेटर और ऐसे परिवार भी शामिल हैं, जिनके पास फ्लैट, पक्का मकान, कार और दोपहिया वाहन हैं। इनकी आय 40 से 50 हजार रुपए प्रतिमाह तक है।

सोमवार को यह मामला सामने आने के बाद ताबड़तोड़ जांच की गई। एसडीएम खरे ने जांच कराकर रिपोर्ट कलेक्टर को पेश की। इस मामले में एडीएम पांडेय ने कार्रवाई करते हुए दो कर्मचारियों पर कार्रवाई की।

इन पर हुई कार्रवाई
वन विभाग के वन रक्षक किशोर मेहरा और पीडब्ल्यूडी के सुपरवाइजर सुरेश बैरागी पर कार्रवाई की गई है। दोनों एसडीएम ऑफिस में अटैच्ड है। इन्होंने ने ही पासवर्ड का गलत तरीके से उपयोग किया और अपात्र लोगों के भी बीपीएल राशन कार्ड बना दिए।

screenshot 20260406 2041261079223563162705390
screenshot 20260406 2041292194155159059491489

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles