Home Ministry ने 31 IAS और 18 IPS अफसरों का किया तबादला

नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने शीर्ष पदों पर तैनात 31 आईएएस और 18 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है। गृह मंत्रालय के इस फैसले के बाद दिल्ली, लद्दाख, अरुणाचल, जम्मू-कश्मीर पुडुचेरी, अंडमान निकोबार, मिजोरम, गोवा, चंडीगढ़ और दमन के कई विभागों के मुखिया बदल जाएंगे। हालांकि इस फैसले के बाद दिल्ली में पहले तैनात रहे कई अधिकारियों की वापसी होगी। केंद्र सरकार इस तबादले को रूटीन प्रक्रिया बता रही है।

गृह मंत्रालय की ओर से जारी ट्रांसफर लिस्ट के मुताबिक दिल्ली में फाइनेंस और पावर सेक्रेटरी की जिम्मेदारी संभाल रहे शूरवीर सिंह का तबादला लद्दाख कर दिया गया है। हालांकि सरकार के इस कदम से दिल्ली में पहले काम कर चुके कुछ अनुभवी अधिकारियों की वापसी भी हो रही है। दिल्ली में 1994 बैच के संजीव खिरवार की वापसी हो रही है। कोविड के दौरान वह दिल्ली में तैनात थे, लेकिन विवादों के बीच उनका तबादला लद्दाख हुआ था। इनके अलावा सत्येंद्र सिंह, राहुल सिंह, अमन गुप्ता की दिल्ली वापसी हो रही है।

18 IPS का भी हुआ ट्रांसफर
18 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर केंद्र शासित राज्यों में भेजा गया है। रविवार को ट्रांसफर ऑर्डर जारी हुआ। अजीत कुमार सिंगला को पुडुचेरी से दिल्ली लाया गया है। दिल्ली पुलिस के एडिशनल सीपी क्राइम ब्रांच मगेश कश्यप को अरुणाचल प्रदेश, दिल्ली पुलिस में तैनात आईपीएस राजीव रंजन सिंह को चंडीगढ़, शाहदरा जिले के डीसीपी प्रशांत प्रिय गौतम को जम्मू कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश से आरपी मीणा को दिल्ली लाया है।

IAS अफसरों के तबादले

अश्विनी कुमार 1992 दिल्ली जम्मू और कश्मीर
संजीव खिरवार 1994 लद्दाख दिल्ली
संतोष डी. वैद्य 1998 जम्मू और कश्मीर दिल्ली
पद्मा जायसवाल 2003 पुडुचेरी दिल्ली
शूरबीर सिंह 2004 दिल्ली लद्दाख
आर. एलिस वाज़ 2005 दिल्ली जम्मू और कश्मीर
यशपाल गर्ग 2008 अरुणाचल प्रदेश दिल्ली
संजीव आहूजा 2008 गोवा दिल्ली
नीरज कुमार 2010 जम्मू और कश्मीर दिल्ली
सैयद आबिद राशिद शाह 2012 जम्मू और कश्मीर चंडीगढ़
सत्येंद्र सिंह दुर्सवत 2012 अंडमान और निकोबार दिल्ली
अमन गुप्ता 2013 अंडमान और निकोबार दिल्ली
राहुल सिंह 2013 लक्षद्वीप दिल्ली
अंजलि सहरावत 2013 दिल्ली जम्मू और कश्मीर
हेमंत कुमार 2013 दिल्ली अंडमान और निकोबार
रवि दाधीच 2014 दिल्ली मिजोरम
किन्नी सिंह 2014 दिल्ली पुडुचेरी
सागर डी. दत्तात्रेय 2014 दादरा और नगर हवेली (DNH&DD) जम्मू और कश्मीर
अर्जुन शर्मा 2015 अंडमान और निकोबार दिल्ली
वंदना राव 2015 दिल्ली अंडमान और निकोबार
बशीर उल हक चौधरी 2015 जम्मू और कश्मीर लद्दाख
माइकल एम. डिसूजा 2015 लद्दाख गोवा
आकृति सागर 2016 अरुणाचल प्रदेश जम्मू और कश्मीर
कुमार अभिषेक 2016 दिल्ली जम्मू और कश्मीर
सलोनी राय 2016 जम्मू और कश्मीर दिल्ली
निखिल यू. देसाई 2016 दादरा और नगर हवेली (DNH&DD) गोवा
अंकिता मिश्रा 2018 गोवा अरुणाचल प्रदेश
हरि कल्लिकट 2018 चंडीगढ़ दिल्ली
विशाखा यादव 2020 अरुणाचल प्रदेश दिल्ली
अजहरुद्दीन जहिरुद्दीन काजी 2020 अंडमान और निकोबार दिल्ली
चीमला शिव गोपाल रेड्डी 2020 मिजोरम दिल्ली

IPS अधिकारियों की तैनाती

अजीत कुमार सिंगला 2004 पुडुचेरी दिल्ली
मंगेश कश्यप 2009 दिल्ली अरुणाचल प्रदेश
राजीव रंजन सिंह 2010 दिल्ली चंडीगढ़
प्रशांत प्रिया गौतम 2013 दिल्ली जम्मू और कश्मीर
आर.पी. मीणा 2013 अरुणाचल प्रदेश दिल्ली
राहुल अलवाल 2014 मिजोरम दिल्ली
एस.एम. प्रभुदेसाई 2014 अरुणाचल प्रदेश गोवा
राजेंद्र कुमार गुप्ता 2014 जम्मू और कश्मीर पुडुचेरी
शोभित डी. सक्सेना 2015 जम्मू और कश्मीर दिल्ली
निहारिका भट्ट 2015 अंडमान और निकोबार दिल्ली
सुधांशु धामा 2016 अरुणाचल प्रदेश जम्मू और कश्मीर
संध्या स्वामी 2016 दिल्ली अरुणाचल प्रदेश
सचिन कुमार सिंघल 2017 अरुणाचल प्रदेश दिल्ली
अक्षत कौशल 2018 गोवा अरुणाचल प्रदेश
श्रुति अरोड़ा 2018 लद्दाख गोवा
अचिन गर्ग 2019 दिल्ली अरुणाचल प्रदेश
सनी गुप्ता 2020 अंडमान और निकोबार जम्मू और कश्मीर
ईशा सिंह 2021 पुडुचेरी दिल्ली

Exit mobile version