Karnatak:  8 सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर लोकायुक्त की छापेमारी, घर से सोने और चांदी के आभूषण बरामद

बेंगलुरु। लोकायुक्त के अधिकारियों ने आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में मंगलवार को 8 सरकारी अधिकारियों से जुड़े कई स्थानों पर छापे मारे की है। इनके ठिकानों से अवैध संपत्ति बरामद की जा रही है। लोकायुक्त के अधिकारियों ने आरोपी अधिकारियों के घरों, कार्यालयों और अन्य स्थानों पर छापे मारे हैं।

नामों का हुआ खुलासा
लोकायुक्त जिन लोगों से जुड़े ठिकानों पर छापे मारी की गई है। उनके नामों का खुलासा किया गया है। ये सभी अधिकारी ऊंचे पदों पर बैठे हुए हैं। सभी आरोपी अधिकारी भ्रष्टाचार में शामिल हैं।

प्रकाश एई, बीबीएमपी, गोविंदराजनगर, बेंगलुरु
डॉक्टर एस प्रदीप, एसोसिएट रिसर्च डायरेक्टर, जैविक खेती, शिमोगा
लता मणि, लेखा अधिकारी, योउन नगर पालिका, चिक्कमगलुरु
केजी अमरनाथ, मुख्य अधिकारी नगर पालिका, आनेकल
ध्रुवराज, टाउन पुलिस इंस्पेक्टर, गडग
अशोक वलसांड, इंजीनियर, मलाप्रभा परियोजना, धारवाड़
मल्लिकार्जुन अलीपुर, पूर्व इंजीनियर, आरडीपीआर, कलबुर्गी
रामचन्द्र पीडीओ कलबुर्गी शामिल हैं।

घर से सोने और चांदी के आभूषण बरामद
लोकायुक्त से जुड़े सूत्रों ने कहा कि वसानद के पास धारवाड़ में एक आलीशान बंगला है। छापे के दौरान उनके घर से सोने और चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles