नई दिल्ली
बीते कुछ समय से शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के चलते IPO मार्केट में सुस्ती छाई हुई थी, लेकिन अब निवेशकों के लिए खुशखबरी है. इस हफ्ते कई नए IPO ओपन हो रहे हैं और कुछ कंपनियों की लिस्टिंग भी होने वाली है. इससे निवेशकों को कमाई का शानदार मौका मिल सकता है. आइए, जानते हैं इस हफ्ते के IPO और उनके ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के बारे में.
खुलने वाले नए IPO
Retaggio Industries IPO
Infonative Solutions IPO
Spinaroo Commercial IPO
Desco Infratech IPO
Shri Ahimsa Naturals IPO
ATC Energies IPO
Identixweb IPO
निवेशकों के लिए क्या है मौका?
IPO बाजार में तेजी लौटने से निवेशकों के लिए नए मौके बन सकते हैं. Shri Ahimsa Naturals और Identixweb जैसी कंपनियों के IPO में 10-15 फीसदी के शुरुआती मुनाफे की संभावना दिख रही है. वहीं, Desco Infratech और ATC Energies भी कुछ मुनाफा दिला सकते हैं. हालांकि, Retaggio Industries, Infonative Solutions और Spinaroo Commercial के GMP जीरो हैं, जिससे उनके लिस्टिंग गेन को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है.
क्या करें निवेशक?
अगर आप IPO में निवेश की योजना बना रहे हैं तो कंपनियों की फंडामेंटल स्थिति और ग्रे मार्केट प्रीमियम को ध्यान में रखते हुए निर्णय लें. बाजार में उतार-चढ़ाव को देखते हुए सतर्क रहना जरूरी है.
Source : Agency
