MP : गाडरवारा में रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री के खिलाफ लगाए किसानों ने नारे…

भोपाल। नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में आज मुख्यमंत्री के रोड शो के दौरान किसानों ने मूंग खरीदी को लेकर नारेबाजी करते हुए विरोध कर दिया। यहाँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ग्यारह साल पूरे होने पर विकास कार्यों के लोकार्पण का कार्यक्रम था। साथ ही क्षेत्रीय विधायक और मंत्री राव उदय प्रताप का जन्मदिन भी था।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के गाडरवारा पहुँचने पर रोड शो निकाला गया। रोड शो के दौरान अचानक रैली में शामिल किसानों ने मूंग खरीदी को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी। ये लोग मांग कर रहे थे कि मूंग खरीदी कि जाये। इससे cm यादव के चेहरे पर तनाव कि रेखाएं खिंच गईं। मंत्री राव उदय प्रताप को इससे राजनीतिक नुकसान होना तय है।

मंच प्लान से जिले के मंत्री प्रहलाद पटेल एवं विधायक महेंद्र नागेश का नाम गायब

कार्यक्रम के पहले मंच प्लान को लेकर विरोध के स्वर उभरने लगे थे. यहाँ जिले के ही दो विधायक प्रहलाद सिंह पटेल नरसिंहपुर एवं महेंद्र नागेश गोटेगांव का नाम बैनर में नहीं था। इसके अलावा महिला आदिवासी जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति काकोरिया एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष अनीता ठाकुर का नाम भी नहीं है। नरसिंहपुर से विधायक प्रहलाद सिंह पटेल मध्य प्रदेश सरकार में वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री हैं। वहीं तेंदूखेड़ा से विधायक मुलायम सिंह पटेल का नाम था। कहा जा रहा है कि ये गुटबाजी मंत्री उदय राव के कारण ही बढ़ी है। वो मंत्री प्रहलाद पटेल के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैँ।


उड़द, मूंग सहित अन्य फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरेगा भारतीय किसान संघ

प्रदेश में सरकार उड़द और मूंग कि खरीदी नहीं कर रही है. उड़द मूंग की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी न होने के कारण प्रदेश के 16 से अधिक जिलों के किसान परेशान है। इसे लेकर कुछ जिलों में किसानों ने स्वप्रेरणा से आंदोलन छेड़ रखा है। प्रदेश में किसानों के सबसे बड़े संगठन भारतीय किसान संघ ने रविवार को उड़द मूंग खरीदी विषय पर प्रदेश टोली की ऑनलाइन बैठक की। प्रदेश बैठक में हुए निर्णय के बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष कमल सिंह आंजना ने बताया कि उड़द, मूंग सहित अन्य फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी सुनिश्चित करने की मांग को लेकर प्रदेश के सभी तहसील मुख्यालयों पर भारतीय किसान संघ धरना प्रदर्शन व ज्ञापन के कार्यक्रम आयोजित होंगे। हमारा यह प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से होगा। इसके बाद भी यदि सरकार नहीं सुनेगी तो प्रदेश के सभी जिला केंद्रों पर ट्रैक्टर रैली जैसे उग्र प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
सोशल मीडिया से गांव गांव पहुंचा आंदोलन*
सोशल मीडिया पर जारी रील, पोस्टर आदि के माध्यम से उड़द मूंग खरीदी का आंदोलन गांव गांव पहुंच गया है। कृषि व किसान क्षेत्र के बड़े बड़े ब्लॉगर, इन्फ्लूएंसर द्वारा बनाई रील, गाने, नारे सोसल मीडिया के सभी प्लेटफार्म वॉट्सअप, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर धमाल मचाए हैं। हजारों किसान उन पर सरकार के प्रति तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त भी कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों व राजनैतिक किसान नेताओं को खरी खोटी सुना रहे है।

https://www.vishleshan.co.in/wp-content/uploads/2025/06/VID-20250609-WA0019.mp4
नारेबाजी करते किसान
Exit mobile version