अमेरिकी न्याय विभाग ने जेफरी एपस्टीन से जुड़े लाखों दस्तावेजों की नई और अंतिम सूची जारी की है। इस नए बैच में कई बड़े-बड़े नाम सामने आए हैं। इसमें 30 लाख से अधिक पेज, 1 लाख 80 हजार तस्वीरें और 2000 वीडियो क्लिप्स शामिल हैं। मालूम हो कि एपस्टीन फाइल्स अमेरिकी वित्तीय और दोषी यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़े जांच के कागजात हैं। इसके जरिए नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और ट्रैफिकिंग नेटवर्क का खुलासा हुआ है। एपस्टीन की 2019 में मौत के बाद ये फाइलें FBI और न्याय विभाग के पास थीं। 2025 में पारित एपस्टीन फाइल्स ट्रांसपेरेंसी एक्ट के तहत अमेरिकी न्याय विभाग ने इन्हें सार्वजनिक किया। नई एपस्टीन फाइल्स में नामों की सूची इस प्रकार से है…
डोनाल्ड ट्रंप: राष्ट्रपति का नाम ताजा बैच में आया है। एक हिस्से में लिखा है, ‘रेडैक्टेड ने एक अज्ञात महिला मित्र की रिपोर्ट की, जिसे लगभग 25 साल पहले न्यू जर्सी में राष्ट्रपति ट्रंप पर ओरल सेक्स करने के लिए मजबूर किया गया था। दोस्त ने एलेक्सिस को बताया कि वह उस समय लगभग 13-14 साल की थी और उसने कथित तौर पर ओरल सेक्स के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप को काट लिया। काटने पर हंसने के बाद दोस्त को चेहरे पर मारा गया। दोस्त ने कहा कि उसे एपस्टीन से भी दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा।’
इवांका ट्रंप: एक ईमेल के सब्जेट में लिखा है, ‘जैरेड कुशरर, इवांका ट्रंप विकी वार्ड की बुक के लिए तैयार हो रही हैं।’
एलन मस्क: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति का भी जिक्र है, लेकिन यह एपस्टीन के द्वीप पर संभावित यात्राओं के संदर्भ में है।
बिल गेट्स: फाइलों में गेट्स के खिलाफ कई आरोप लगाए गए हैं, जिसमें रूसी लड़कियों से एसटीडी होने का दावा भी शामिल है।
इन नए दस्तावेजों में न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी की मां और फिल्म डायरेक्टर मीरा नायर का नाम भी सामने आया है।
दस्तावेजों में दावा किया गया है कि मीरा नायर ने 2009 में अपनी फिल्म अमेलिया के लिए आयोजित एक आफ्टर-पार्टी में शिरकत की थी। चौंकाने वाली बात यह है कि यह पार्टी यौन तस्करी की दोषी गिसलेन मैक्सवेल के घर पर हुई थी।
ईमेल से हुआ पार्टी का खुलासा
यह जानकारी 21 अक्टूबर 2009 के एक ईमेल से सामने आई है। यह ईमेल पब्लिसिस्ट पैगी सीगल ने जेफरी एपस्टीन को भेजा था। ईमेल पार्टी के ठीक बाद सुबह के समय भेजा गया था। इस ईमेल में पार्टी में शामिल हुए मेहमानों के बारे में बताया गया था, जिसमें पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस भी शामिल थे।
ईमेल में लिखा था, “फिल्म की पार्टी के बाद अभी-अभी घिसलेन के घर से निकली हूं। बिल क्लिंटन और जेफ बेजोस भी वहां थे। डायरेक्टर मीरा नायर आदि।” ईमेल में दावा किया गया कि मीरा नायर की फिल्म को लेकर मेहमानों की प्रतिक्रिया कुछ खास नहीं थी।
एलन मस्क का नाम भी लिस्ट में शामिल
एपस्टीन फाइलों में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क का भी नाम है। दस्तावेजों में एपस्टीन और मस्क के बीच हुए कई ईमेल मिलने का दावा किया गया है। नवंबर 2012 में एपस्टीन ने मस्क को एक ईमेल भेजकर पूछा, “द्वीप पर हेलीकाप्टर से कितने लोग आएंगे।”इस पर मस्क ने 25 नवंबर 2012 को जवाब दिया, “शायद बस मैं और तलुलाह। आपके द्वीप पर सबसे जबरदस्त पार्टी किस दिन या रात होगी।” इस खुलासे ने कई नई बहसों को जन्म दे दिया है। अमेरिकी न्याय विभाग ने 30 लाख से ज्यादा पन्नों के दस्तावेज जारी किए हैं, जिनमें 2,000 वीडियो और 1,80,000 तस्वीरें शामिल हैं।
दावा-बिल गेट्स को रूसी लड़कियों से यौन बीमारी हुई थी
दूसरी ओर जेफ्री एपस्टीन के कुछ ईमेल सामने आए हैं। डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक इनमें एपस्टीन ने दावा किया है कि माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स रूसी लड़कियों के साथ संबंधों के बाद यौन बीमारी (सेक्शुअली ट्रांसमिटेड डिजीज, STD) हुई थी।
सामने आई ईमेल में यह भी लिखा है कि बिल गेट्स ने एपस्टीन से एंटीबायोटिक दवाएं मांगी थी, ताकि वह ये दवाएं चुपचाप अपनी पूर्व पत्नी (तब की पत्नी) मेलिंडा गेट्स को दे सकें। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।
जस्टिस डिपार्टमेंट के मुताबिक, एपस्टीन ने 18 जुलाई 2013 को सुबह 11:49 बजे खुद को एक लंबा ईमेल लिखा था। इसमें उसने गेट्स पर नाराजगी जताई और कहा कि गेट्स ने छह साल पुरानी दोस्ती खत्म कर दी।
एपस्टीन फाइलों में कई नए नाम भी आए हैं। इनमें एहुद बाराक, लैरी समर्स, बिल रिचर्डसन, प्रिंस एंड्र्यू, सारा फर्ग्यूसन, माइकल जैक्सन, मिक जैगर, केविन स्पेसी, डायना रॉस, क्रिस टकर, वॉल्टर क्रॉनकाइट, वुडी एलन, रिचर्ड ब्रैनसन, पीटर थील, लेस वेक्सनर, नोम चॉम्स्की और स्टीफन हॉकिंग शामिल हैं। मालूम हो कि ये दस्तावेज जांच से जुड़े हैं और इनमें कई आरोप असत्यापित या टिप्स के रूप में हैं।
