Earthquake: यूपी-दिल्ली और हरियाणा में भूकंप के तेज झटके, 4.4 मापी गई तीव्रता

नई दिल्ली। दिल्ली-हरियाणा और यूपी में गुरुवार की सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। करीब 10 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान लोग घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए।
गुरुवार सुबह 9.04 बजे धरती तेजी से हिली। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, जींद, रोहतक, भिवानी, झज्जर, बहादुरगढ़ समेत कई शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में बताया जा रहा है।
झज्जर में दो मिनट में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। झज्जर में सुबह 9 बजकर 7 मिनट पर भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया। उसके बाद 9 बजकर 10 मिनट पर हल्का झटका महसूस किया गया। अचानक भूकंप का झटका लगने से लोग भयभीत हो गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र झज्जर से 10 किलोमीटर उत्तर में था और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई।
दिल्ली पुलिस ने भी भूकंप को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। लिखा है कि आज सुबह दिल्ली-एनसीआर में आए भूकंप में अभी तक किसी प्रकार के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।





