DOPT : मनमीत नारंग आई बी में स्पेशल डायरेक्टर बने, नीरज सिंह हुए रिलीव, सूफिया एफसीआई में जीएम बनी

भोपाल। एमपी के दो अफसरों को बड़ा दायित्व दिया गया है। ये अधिकारी अब केंद्र में अहम जिम्मेदारियां निभाएंगे। एमपी कैडर के आईपीएस अफसर मनमीत नारंग को आईबी में स्पेशल डायरेक्टर बनाया गया है जबकि आईएएस नीरज सिंह को केंद्रीय मंत्री के विशेष सहायक की जिम्मेदारी दी गई है। राज्य सरकार ने उन्हें नए दायित्व के लिए रिलीव कर दिया है।

केंद्र में पदस्थ 1994 बैच के एमपी कैडर के आईपीएस मनमीत सिंह नारंग को आईबी में स्पेशल डायरेक्टर बनाया गया है। इस संबंध में डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल ट्रेनिंग द्वारा ऑर्डर जारी किया गया है। पहले से आईबी में ही पदस्थ नारंग दो साल तक यह दायित्व निभाएंगे।

एमपी कैडर के आईएएस अधिकारी नीरज कुमार सिंह को केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद का विशेष सहायक नियुक्त किया गया है। केंद्रीय कॉमर्स एंड इंडस्ट्री तथा इलेक्ट्रानिक्स एंड इन्फार्मेशन डिपार्टमेंट के मंत्री के विशेष सहायक के रूप में सिंह को पांच साल तक के लिए पदस्थ किया गया ह

सूफिया फारुकी एफसीआई में जीएम बनीं

एमपी कैडर की वर्ष 2009 की आईएएस अधिकारी सूफिया फारूकी वली को फूड कारपोरेशन ऑफ इंडिया में जनरल मैनेजर रीजन (डिप्टी सेक्रेट्री या डायरेक्टर लेवल अधिकारी ) के रूप में पदस्थ किया गया है। डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल, पब्लिक ग्रीविएंस एंड पेंशन द्वारा जारी आदेश में मुख्य सचिव एमपी को दी गई जानकारी में कहा गया है कि केंद्र सरकार की सेंट्रल स्टाफिंग स्कीम में डिपार्टमेंट ऑफ फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन के अंतर्गत जनरल मैनेजर बनाया गया है। सूफिया फारूकी मध्य प्रदेश रीजन में ही काम करेंगी। सूफिया की प्रतिनियुक्ति तीन साल के लिए होगी।

15 दिन पहले आईएएस पवन शर्मा को मिली है बड़ी जिम्मेदारी
इसके पहले एमपी कैडर के आईएएस अधिकारी पवन कुमार शर्मा को बिहार चुनाव के ऐलान के पूर्व बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें चुनाव आयोग में उप चुनाव आयुक्त बनाया गया है। शर्मा को पिछले माह एडिशनल सेक्रेटरी पद पर प्रमोट करते हुए डिफेंस मिनिस्ट्री में पदस्थ किया गया था।
इसके अलावा एमपी कैडर के कुछ अन्य आईएएस अफसरों को केंद्र में अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिनमें तरुण पिथोड़े को मिनिस्ट्री ऑफ एन्वायरनमेंट, फॉरेस्ट एंड क्लाइमेंट चेंज में जॉइंट सेक्रेटरी बनाया गया है। छवि भारद्वाज को डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग में जॉइंट सेक्रेटरी के साथ कर्मयोगी भारत के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। केंद्र में ही प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ अजीत कुमार को महिला और बाल विकास विभाग मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी बनाया गया है।

Exit mobile version