MP : सीएम सचिवालय को दुरस्त करने में जुटे मंडलोई, इधर मुख्य सचिव को लेकर चर्चाएं

भोपाल। एक तरफ मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री सचिवालयई फेरबदल किया गया है और एसीएस नीरज मंडलोई सीएम सचिवालय को दुरस्त करने में जुट गए हैँ, तो दूसरी तरफ नए मुख्य सचिव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। वर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन और अपर मुख्य सचिव जेएन कंसोटिया अगस्त में रिटायर हो रहे हैँ। ऐसे में, अगर जैन को एक्सटेंशन नहीं मिलता, तो डॉ. राजेश राजौरा सबसे सीनियर अधिकारी होंगे। उनके अलावा अलका उपाध्याय, अशोक वर्णवाल भी दावेदारों की सूची में शामिल हैँ।

मुख्यमंत्री कार्यालय को चुस्त दुरुस्त करने में जुटे एसीएस नीरज मंडलोई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नए अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई सीएम कार्यालय को चुस्त दुरुस्त करने में जुट गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री कार्यालय के सभी अधिकारियों की एक बैठक में निर्देश दिए मुख्यमंत्री की घोषणाओं, समाधान ऑनलाइन सहित मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों में और तत्परता लाई जाए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मंडलोई अब अपने हिसाब से सीएमओ में कुछ अधिकारियों को हटाकर नए अधिकारियों को ला सकते हैं।

screenshot 20250711 1741295343731665080124348

सूत्र बताते हैँ कि वर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन को एक और एक्सटेंशन मिल सकता है. यदि ऐसा नहीं होता है तो मुख्य सचिव के दावेदारों में 1990 बैच के राजेश राजोरा और 1991 बैच के अशोक वर्णवाल प्रमुख दावेदार हो सकते है। यदि केंद्र सरकार पिछली बार की तरह सीएस के लिए एक्टिव होती है तो 1992 बैच के पंकज अग्रवाल की किस्मत खुल सकती है। वर्तमान में पंकज केंद्र में डेपुटेशन पर पदस्थ हैँ। 

राजेश राजौरा और अलका उपाध्याय की वरिष्ठता


1990 बैच के डॉ. राजेश राजौरा और अलका उपाध्याय दोनों ही प्रशासनिक दृष्टिकोण से सीनियर हैं। राजौरा वर्तमान में नर्मदा घाटी विकास विभाग के एसीएस और उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं, जबकि आईएएस अलका उपाध्याय केंद्र में पशुपालन विभाग की सचिव के रूप में कार्यरत हैं।

उज्जैन संभागायुक्त संजय गुप्ता का रिटायरमेंट इसी माह


उज्जैन संभागायुक्त संजय गुप्ता भी 31 जुलाई को रिटायर होंगे। उनके रिटायरमेंट के बाद नए संभागायुक्त की नियुक्ति की जाएगी। इसी तरह, सागर संभागायुक्त के पद पर अनिल सुचारी को पदस्थ किया गया है, जो जून में रिटायर हो चुके थे।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles