MP : राज्य मंत्रालय सहित पूरे प्रदेश में कर्मचारियों का प्रदर्शन, 7 महीने से महंगाई भत्ता महंगाई राहत से वंचित हैं प्रदेश के कर्मचारी

भोपाल। तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के महामंत्री उमाशंकर तिवारी द्वारा दी गई जानकारी में बताया कि तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश शासकीय वाहन चालक यांत्रिकी कर्मचारी संघ मध्य प्रदेश लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ द्वारा आज प्रदेश के जिला मुख्यालयों एवं भोपाल में राज्य मंत्रालय पर अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारियों भोजन अवकाश में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा इस अवसर पर हुई सभा को तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रदेश संरक्षक लक्ष्मी नारायण कैलाशिया कार्यकारी एवं भोपाल जिला अध्यक्ष मोहन अय्यर महामंत्री विजय रघुवंशी उमाशंकर तिवारी संघ के वरिष्ठ नेता शिव शंकर रजक वाहन चालक संघ के प्रदेश अध्यक्ष साबिर खान लिपिक वर्गीय संघ के अध्यक्ष मुकेश चतुर्वेदी रामकुमार खनाल विभागीय समितियों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी आशुतोष शुक्ला ओ पी सोनी पवन कुमार मिश्रा जयविंद सोलंकी एस एल पंजवानी अरुण भार्गव दामोदर आर्य सैयद आरिफ अली उमेश ओतुरकर सुरेश बाथम सुनील पाहुजा उमेश बोरकर अश्विनी चौबे राजेश्वर सिंह अवतार सिंह शैलेंद्र मालाकार सुधीर भार्गव दीपेश ठाकुर कुलदीप अलावा मोहन कुशवाह मोहम्मद सलीम विजीत मालवीय विशाल कनेश अखिलेश मंडलोई मनोज शर्मा राजकुमार चौरसिया रत्नेश सोंधिया महेश शर्मा प्रेमनारायण कहार आदि नेता एवं विभागीय अध्यक्ष पदाधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे.*

इन मांगों को लेकर हुआ प्रदर्शन
1 कार्यरत एवं सेवानिवृत कर्मचारीयों को केंद्र के समान केंद्रीय तिथि से महंगाई भत्ता और राहत प्रदान की जाए.

2 कर्मचारियों को कैशलेस स्वास्थ बीमा का लाभ दिया जाये.
3 माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा दिए गए फैसले के आधार पर वर्ष 2019 से नवनियुक्त कर्मचारियों को 70 80 90% वेतन देने के आदेश पर तत्काल रोक लगाई जाकर पिछली तिथि से एरियर दिया जाए.
4 पुरानी पेंशन योजना लागू की जाये.

5 शिक्षा विभाग एवं अनुसूचित जनजातीय विभाग में पदस्थ शिक्षकों को चतुर्थ क्रमोन्नत वेतनमान /समयमान  वेतनमान शीघ्र दिया जाये
6 लिपिक संवर्ग को मंत्रालय के लिपिको की भांति ग्रेड पे दिया जावे.
7 दैनिक वेतन कर्मी / स्थाई कर्मी आऊटसोर्स एवं संविदा कर्मचारियों को नियमित पदों पर नियुक्ति की जाये.
8 अनुकंपा नियुक्ति एवं चतुर्थ श्रेणी की पदोन्नति पर सी पी सी टी की अनिवार्यता खत्म की जाये.
9 सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को पी पी ओ एवं मिलने वाले सारे स्वत्वों का भुगतान सेवानिवृत्ति दिनांक पर ही मिले.
10 ई अटेंडेंस पर तत्काल रोक लगाई जाए.
11वर्ष 1997 में नियुक्त गुरुजी संवर्ग को उनकी प्रथम नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता की गणना करते हुए समस्त लाभ प्रदान किए जाएं.

img 20260115 wa00093943333645918433099

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles