Cough Syrup Case : ड्रग कंट्रोलर दिनेश कुमार मौर्य को हटाया, स्वास्थ्य संचालक को दिया प्रभार

भोपाल। राज्य शासन ने आज छिंदवाड़ा कफ सिरप मौत मामलों को लेकर ड्रग कंट्रोलर दिनेश कुमार मौर्य को हटा दिया है। उनकी जगह स्वास्थ्य संचालक दिनेश श्रीवास्तव को  ड्रग कंट्रोलर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के निर्देश पर आज इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि उन्हें अब अपर सचिव मध्य प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग बनाया गया है। मौर्य 2012 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

मौर्य के स्थान पर 2010 बैच के आईएएस अधिकारी संचालक लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण दिनेश श्रीवास्तव को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन (ड्रग कंट्रोलर) का अतिरिक्त रूप से प्रभार सौंपा गया है।

दो सहायक वन संरक्षक स्थानंतरित

शासन ने आज दो सहायक वन संरक्षकों को स्थानंतरित करने के आदेश भी जारी किये हैँ।

screenshot 20251006 2227063510050549158785694

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles