भोपाल। कांग्रेसी विधायकों ने हाथों में थाली लेकर प्रदर्शन किया. विपक्षी नेताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया. इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी आज विधानसभा पहुंचे. उन्होंने बजट पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रदेश पर पांच लाख करोड़ रुपये का कर्ज है, इसके बाद भी सरकार लगातार कर्ज ले रही है. इस साल भी सरकार ने 70 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लिया है. प्रदेश पर कर्ज का बोझ बढ़ रहा है.
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मनरेगा खत्म होने से मध्य प्रदेश पर पड़ा 10 हज़ार करोड़ का भार ! केंद्र की भाजपा सरकार ने कांग्रेस द्वारा लाए गए 100 दिन रोजग़ार योजना मनरेगा को ख़त्म कर विकसित भारत जीरामजी स्कीम लाया. आज मध्य प्रदेश सरकार ने इस योजना के तहत बजट में 10 हज़ार करोड़ का प्रावधान किया है. यह इसलिए हुआ क्योंकि मोदी सरकार ने इस नई स्कीम के तहत खर्च का 40 प्रतिशत भार राज्य सरकार पर डाल दिया जो मनरेगा स्कीम के तहत पूर्णत: केंद्र सरकार पर था।
नेताओं ने कहा कि यह प्रदर्शन केवल प्रतीकात्मक नहीं, बल्कि प्रदेश की जनता की आवाज है. उनके अनुसार, यह लड़ाई जनता के अधिकार, सम्मान और भविष्य की सुरक्षा से जुड़ी है, जिसे वे पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ाते रहेंगे. विपक्षी विधायकों ने सरकार पर झूठे और खोखले वादों का आरोप लगाते हुए कहा कि वे विधानसभा के भीतर और बाहर दोनों जगह जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे.
MP: विधानसभा में थाली लेकर प्रदर्शन किया कांग्रेस ने
