CBSE 10वीं रिजल्ट: एमपी के 92.71% स्टूडेंट पास, इनमें 91.32% लड़के, 94.40% लड़कियां, एक लाख 15 हजार ने दी थी परीक्षा

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं के बाद 10वीं परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। मध्यप्रदेश के 92.71% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। मध्यप्रदेश में एक लाख 15 हजार 645 स्टूडेंट ने परीक्षा दी थी। जिनमें से एक लाख 7 हजार 211 पास हुए हैं। लड़कों का प्रतिशत 91.32 रहा जबकि 94.40 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं।

मध्यप्रदेश में 10वीं तक के 1506 सीबीएसई स्कूल हैं। इस साल बोर्ड ने 493 एग्जाम सेंटर बनाए थे।
यहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट
cbseresults.nic.in
results.cbse.nic.in
cbse.nic.in
results.digilocker.gov.in and
results.gov.in

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles