MP विधानसभा:  इंदौर में बीजेपी – कांग्रेस में भिड़ंत का मामला गूँजा, हंगामा, कार्यवाही स्थगित

भोपाल। विधानसभा में आज सुबह भोपाल और इंदौर में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के आमने-सामने आने के मुद्दे पर ध्यानाकर्षण लाया गया। संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं पर इंदौर, भोपाल दोनों जगह हमले हुए। महिला कार्यकर्ता घायल हुई हैं, उसे लेकर ध्यान आकर्षण लाया गया है। सदस्य उस पर बोलना चाहते हैं।
वहीं इस पर कांग्रेस विधायक सचिन यादव ने कहा कि हमारे कार्यालय कार्यालय पर हमले हुए। भाजपा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे ने कहा कि पहले से पत्थर इकट्ठे किए गए। पूरा देश अपमानित हो रहा है। मध्य प्रदेश में गुंडागर्दी की जा रही है। शनिवार और रविवार होने की वजह से हम सूचना नहीं दे पाए। कांग्रेस इस पर चर्चा नहीं करना चाह रही। कांग्रेस की यह हताशा है। पांडे ने अध्यक्ष से ध्यानाकर्षण पर चर्चा के लिए समय प्रदान करने के लिए कहा। कांग्रेस विधायक सोहनलाल वाल्मीकि ने कहा कि इंदौर के भागीरथपुरा पर चर्चा क्यों नहीं की गई? उस पर बात करते हैं। यह गलत परंपरा बनाई जा रही है। इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही 10 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई। 10 मिनट बाद सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो शासकीय आश्वासन में संबंधित समिति के सभापति हरिशंकर खटीक ने समिति का 23वां, 24वां, 25वां, 26वां, 27वां, 28वां और 29वां प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद सभी याचिकाओं को पढ़ा हुआ माना गया। अब नगरीय विकास और आवास तथा राज्य विधान मंडल के आगामी वित्त वर्ष के बजट के अनुदान मांगों पर चर्चा शुरू हो गई है। इसके बाद सदन की कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित कर दी गई।

यूनिफार्म भुगतान और गौशाला पर विधानसभा में सवाल
भाजपा विधायक रीति पाठक ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्कूलों में विद्यार्थियों के गणवेश वितरण और स्व सहायता समूहों के लंबित भुगतान का मामला उठाया। उन्होंने 2022-23 से 2024-25 के बीच कराए गए कार्यों के भुगतान में देरी का कारण और समय सीमा पूछी।
428 करोड़ में से 393.25 करोड़ का भुगतान
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने बताया कि वर्ष 2022-23 और 2023-24 के भुगतान का मामला है। कुल 428 करोड़ रुपए का भुगतान होना था, जिसमें से 393.25 करोड़ रुपए दिए जा चुके हैं और 35 करोड़ रुपए का भुगतान शेष है। सीधी जिले में 1 करोड़ 6 लाख रुपए का भुगतान बाकी है।

Sanjay Saxena

BSc. बायोलॉजी और समाजशास्त्र से एमए, 1985 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय , मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दैनिक अखबारों में रिपोर्टर और संपादक के रूप में कार्य कर रहे हैं। आरटीआई, पर्यावरण, आर्थिक सामाजिक, स्वास्थ्य, योग, जैसे विषयों पर लेखन। राजनीतिक समाचार और राजनीतिक विश्लेषण , समीक्षा, चुनाव विश्लेषण, पॉलिटिकल कंसल्टेंसी में विशेषज्ञता। समाज सेवा में रुचि। लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को समाचार के रूप प्रस्तुत करना। वर्तमान में डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े। राजनीतिक सूचनाओं में रुचि और संदर्भ रखने के सतत प्रयास।

Related Articles